October 24, 2026

श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर जंगलचट्टी के पास भूस्खलन होने से मार्ग बाधित होने पर SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

Share the Post

आज दिनाँक 21 सितंबर 2024 को श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड से आगे जंगलचट्टी के पास पैदल यात्रा मार्ग ध्वस्त होने से श्री केदारनाथ आने-जाने वाले श्रद्धालु रास्ते मे ही फंस गए।
उक्त सूचना मिलते ही SDRF टीम द्वारा इंस्पेक्टर कर्ण सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुँचकर NDRF व स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए क्षतिग्रस्त हुए पैदल मार्ग के अस्थाई वैकल्पिक मार्ग तैयार करने के बाद वापस आने वाले पैदल श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के आधार सुरक्षित वापस निकाला जा रहा है।


Share the Post