बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण: सुप्रीम सुनवाई से पहले सख्ती, रात 11 के बाद दुकानें बंद

Share the Post

हल्द्वानी। बनभूलपुरा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में रात 11 बजे के बाद भी खानपान समेत अन्य सामग्री की दुकानें खुली रहती हैं। जिस पर पुलिस ने इन दुकानदारों के विरुद्ध सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। साथ ही दुकान बंद करने के निर्देश मिलने के बावजूद अगर व्यापारी फिर दुकानें खोलता पाया गया तो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 23 या 24 फरवरी को सुनवाई संभावित है। सुनवाई से पहले ही क्षेत्र में फिर पुलिस एक्टिव हो गई है। बनभूलपुरा क्षेत्र में रात के समय लोगों का झुंड न लगे, इसको लेकर पुलिस क्षेत्र में गश्त भी कर रही है।

दरअसल, बनभूलपुरा में देर रात तक हमेशा चहल-पहल रहती है। भोजन, कपड़े, डेली नीड्स आदि की दुकानें भी खुली रहती हैं। इस दौरान लोग भी इकट्ठा होते हैं। अधिकतर दुकानें खुली रहने से लोगों का जमावड़ा भी लग जाता है। हालांकि पुलिस का मानना है कि क्षेत्र में रात के समय शांति रहने पर यहां अपराध भी कम होंगे।

जबकि रेलवे भूमि प्रकरण को लेकर सुप्रीम सुनवाई से पहले लोग तरह-तरह की अफवाहें न उड़ाएं, इसको लेकर भी विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। रात में दुकानें बंद होने के चलते चहल-पहल भी कम रहेगी। इससे अफवाहों पर भी लगाम लगेगी और दुकानें बंद होंगी तो लोग भी बाहर नहीं निकलेंगे।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *