सीएम धामी ने ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का विमोचन किया

Share the Post

गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय में CEEW द्वारा तैयार ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ लॉन्च की।

PM सूर्य घर योजना में रिकॉर्ड: उत्तराखण्ड ने 40 हजार रूफटॉप सोलर का लक्ष्य समय से पहले पूरा किया। 95% काम पूरा हो चुका है।

10 गुना बढ़ोतरी: 2024 से अब तक सिर्फ 2 साल में सौर ऊर्जा क्षमता 10 गुना बढ़ी।

290 मेगावाट क्षमता: राज्य ने रेजिडेंशियल रूफटॉप सोलर में लगभग 290 MW क्षमता हासिल की।

देश में टॉप: योजना के क्रियान्वयन में उत्तराखण्ड देश के शीर्ष राज्यों में शामिल।

सीएम का विजन

सिर्फ सोलर प्लांट लगाना मकसद नहीं, हर नागरिक को स्वच्छ ऊर्जा क्रांति का हिस्सा बनाना है। इससे बिजली बिल कम होगा और पर्यावरण बचेगा।

जन-जागरूकता के लिए

‘सौर कौथिग’ अभियान, नुक्कड़ नाटक और अधिकारियों की ट्रेनिंग से माहौल बनाया गया। यूपीसीएल, ऊरेडा और CEEW टीम के काम की सराहना की।

मौके पर मौजूद: विधायक सुरेश गड़िया, प्रमुख सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव विनय शंकर पांडेय, CEEW CEO डॉ. अरुणाभ घोष समेत अन्य अधिकारी।

सीएम ने भरोसा जताया कि उत्तराखण्ड रिन्यूएबल एनर्जी में देश के लिए मॉडल राज्य बनेगा।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *