दुखद : यहां सुबह तड़के कार गिरी गहरी खाई में, तीन की मौत तीन गंभीर घायल

Share the Post

चमोली जिले में शनिवार की सुबह बुरी खबर लेकर आई। यहां देवाल-लोहाजग मोटर मार्ग के ल्वाणी के पास ईको कार 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

उक्त वाहन में देहरादून में इलाज के दौरान मृत व्यक्ति का शव लेकर गांव जा रहे थे। पुलिस, डीडीआरएफ एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य किया गया।

वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। तीन अन्य बुरी तरह घायल हैं। वाहन देहरादून से बांक गांव आ रहा था।

घटना शनिवार सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल ले जाया गया है। एयर एम्बुलेंस से देहरादून ले जाने की तैयारी चल रही है।

जानकारी के मुताबिक देवाल में दुर्घटनाग्रस्त वाहन में  मृत व्यक्ति का शव लेकर गांव जा रहे थे। इस दौरान वह रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। देवाल के उप निरीक्षक संदीप देवरानी द्वारा थानाध्यक्ष थराली को सूचना दी गई कि ग्राम ल्वाणी के जंगल क्षेत्र में एक वाहन सड़क से गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

थानाध्यक्ष पुलिस बल तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। साथ ही उपजिलाधिकारी को अवगत कराते हुए राहत एवं बचाव कार्य हेतु डीडीआरफ टीम को भी मौके पर भेजने का अनुरोध किया गया।

घटनास्थल पर पहुंचकर प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बांक, लोहाजंग निवासी बलबीर सिंह अपने पारिवारिक सदस्य स्वभजन सिंह पुत्र प्रेम सिंह, जिनका देहरादून में उपचार के दौरान निधन हो गया था, के पार्थिव शरीर को निजी एम्बुलेंस के माध्यम से गांव ला रहे थे।

वहीं बलबीर सिंह स्वयं वाहन (ईको वैन) से अपने परिजनों के साथ देहरादून से ग्राम बांक, लोहाजंग अंतिम संस्कार हेतु लौट रहे थे। वाहन में कुल 6 व्यक्ति सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को संभवतः नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *