हल्द्वानी की इन्फ्लुएंसर दीक्षा पांडे का आत्महत्या का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

Share the Post

हल्द्वानी की जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीक्षा पांडे ने सोमवार को संदिग्ध जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आनन-फानन में पुलिस ने उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

फेसबुक पोस्ट के बाद हुई थीं ट्रोल

जानकारी के मुताबिक, दीक्षा पांडे ने हाल ही में अपने फेसबुक अकाउंट से भारतीय सैनिकों और उनकी पत्नियों को लेकर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इस पोस्ट के बाद वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गईं और उन्हें लगातार ट्रोल किया जाने लगा।यहां तक की पहाड़ी आर्मी संगठन ने दीक्षा द्वारा सोशल मीडिया पर सैनिकों की पत्नियों पर दिया गया विवादित बयान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी हल्द्वानी कोतवाली मैं तहरीर दिया है।

पुलिस काउंसलिंग के बाद घर लौटकर उठाया कदम

ट्रोलिंग से परेशान होकर दीक्षा ने सोशल मीडिया पर ही आत्महत्या करने की धमकी दे डाली थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सोमवार को हल्द्वानी पुलिस कार्यालय ने उन्हें काउंसलिंग के लिए बुलाया था। पुलिस काउंसलिंग के बाद दीक्षा अपने घर कोटाबाग लौट गईं, जहां उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

पहले भी विवादों से रहा है नाता

QuoteImage

दीक्षा पांडे सोशल मीडिया पर अपनी रील्स और वीडियो को लेकर चर्चा में रहती हैं, लेकिन यह पहली बार नहीं है जब वह विवादों में आई हैं। इससे पहले भी वह कई बार सोशल मीडिया पर अलग-अलग मुद्दों को लेकर विवादों में रह चुकी हैं।

QuoteImage

हल्द्वानी के पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) अमित सैनी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया दीक्षा पांडे की हालत अब पूरी तरह ठीक और नियंत्रण में है।

उन्होंने किस तरह का जहरीला पदार्थ खाया है, इसकी सटीक जानकारी डॉक्टरों की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।

पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *