देहरादून। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर उनका आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्रिमंडल मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ तथा शासन और प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर हवाई अड्डे तथा आसपास के क्षेत्रों में व्यापक व्यवस्थाएँ की गई थीं। उनके स्वागत के लिए प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी सभी तैयारियाँ पूर्व से ही पूर्ण कर ली गई थीं।
राष्ट्रपति का यह उत्तराखण्ड प्रवास प्रदेश के लिए गौरव और सम्मान का विषय माना जा रहा है। उनके आगमन से राज्य में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को विशेष गरिमा प्राप्त होगी।
More Stories
टिहरी में भीषण सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 8 की मौत, 26 घायल
उत्तराखण्ड को आध्यात्मिक शक्ति के साथ आर्थिक शक्ति का भी बड़ा केंद्र बनाना सरकार का लक्ष्य: मुख्यमंत्री धामी
20 नवंबर को ऋषिकेश में धूमधाम से मनेगी इगास बग्वाल, जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण देंगे प्रस्तुति