केदारनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बाइक-स्कूटी की जोरदार टक्कर, चार घायल

Share the Post

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जून 2026 को अपराह्न लगभग 12:10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को फोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सिल्ली के समीप एक बाइक और स्कूटी की आपस में जोरदार टक्कर हो गई है.

हादसा इतना अचानक हुआ कि दोनों वाहनों में सवार कुल चार व्यक्ति घायल हो गए. दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, रुद्रप्रयाग द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए 108 एम्बुलेंस सेवा तथा SDRF टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया.

सूचना मिलते ही संबंधित विभागों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को शीघ्र चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास शुरू कर दिए. सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाने दिया गया है. अभी घायलों की पहचान और उनकी स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी थी. केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लगातार बढ़ रही वाहनों की आवाजाही के बीच यह दुर्घटना एक बार फिर यात्रियों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की सीख दे रही है. प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि पर्वतीय मार्गों पर निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतें.

गौरतलब है कि इन दिनों उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा चल रही है. केदारनाथ नेशनल हाईवे से केदारनाथ के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जा रहे हैं. इन दिनों ये एनएच बहुत व्यस्त है.


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *