दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा को अंतिम नमन, देहरादून में श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Share the Post

देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज बुधवार को देहरादून पहुंचे। वह दिवंगत प्रख्यात निशानेबाज जसपाल राणा के मझौन ग्राम स्थित शूटिंग रेंज स्थल पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ मौजूद रहे और दिवंगत जसपाल  राणा के परिवार से मुलाकात की। बता दें कि विगत 12 जून को दिल्ली में निशानेबाज जसपाल राणा का निधन हुआ था।

श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी पहुंचे। वह दिवंगत जसपाल राणा के पिता नारायण सिंह राणा से मिले।

वहीं रक्षामंत्री के बेटे पंकज सिंह, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, नैनीताल सांसद अजय भट्ट समते राज्य एवं केंद्रीय नेता मौजूद रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शूटर उनके शिष्य दिवंगत को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *