उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 1 IFS अधिकारियों के हुए ट्रांसफर

Share the Post

देहरादून। शासन ने एक बार फिर आइएएस व आइएएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटीं आइएएस ज्योति यादव को सचिव विद्यालयी शिक्षा की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, आइएएस डा. पंकज कुमार पांडेय की जिम्मेदारी बढ़ाते हुए उन्हें सचिव सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त पदभार दिया गया है।

शुक्रवार देर शाम कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार प्रमुख सचिव लालिरन लियना फैनई से आबकारी विभाग वापस लिया गया है। आबकारी विभाग की जिम्मेदारी सचिव बीके संत को सौंपी गई हैं।

वहीं, सचिव रविनाथ रामन से विद्यालयी शिक्षा विभाग वापस लेकर उन्हें सचिव एवं आयुक्त परिवहन का पदभार सौंपा गया है।

सचिव नितेश कुमार झा को पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव डा सुरेंद्र नारायण पांडेय को सचिव गन्ना विकास एवं चीनी विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

सचिव युगल किशोर पंत को सचिव सचिवालय प्रशासन का भी दायित्व मिला है। सचिव रणवीर सिंह चौहान को वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

भारतीय वन सेवा के अधिकारी डा. पराग मधुकर धकाते से पंचायती राज विभाग का दायित्च वापस लिया गया है।

वहीं आइएएस अभिषेक रूहेला को अपर सचिव राज्य संपत्ति व राज्य संपत्ति अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

 


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *