नवविवाहित शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत मामले की जांच अब CB-CID करेगी

Share the Post

देहरादून। नवविवाहित शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले की जांच अब CB-CID करेगी। मामले की गंभीरता और जनभावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांच सीबी-सीआईडी को सौंपने के निर्देश जारी किए हैं।

देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल गृह सचिव को जांच CB-CID को सौंपने के लिखित निर्देश जारी किए।

विधायक विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सीबी-सीआईडी निष्पक्ष और तथ्यों के आधार पर जांच करेगी। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने आमजन से अपील की कि वे जांच प्रक्रिया पर भरोसा रखें, जांच एजेंसियों का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें।

गौरतलब है कि नवविवाहित शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मामले की निष्पक्ष जांच की मांग लगातार उठ रही थी। अब जांच सीबी-सीआईडी को सौंपे जाने के बाद मामले से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जाएगी।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *