अंकिता भंडारी को न्याय की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का मुख्यमंत्री आवास कूच

Share the Post

देहरादून। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार को महिला कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास कूच किया। बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता अंकिता के नाम की ‘न्याय की राखी’ लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राखी बांधने के लिए रवाना हुईं।

महिलाएं न्यू कैंट रोड स्थित सेंट्रियो मॉल से नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ीं। कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और मामले में अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारे लगाए।

हाथीबड़कला में पुलिस ने रोका

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आगे बढ़ने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने हाथीबड़कला बैरिकेडिंग पर उन्हें रोक लिया। इस दौरान कुछ महिलाएं बैरिकेडिंग पार कर दूसरी ओर पहुंच गईं। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं आगे बढ़ने पर अड़ी रहीं।

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे मुख्यमंत्री को अंकिता भंडारी के नाम की राखी बांधकर न्याय की मांग करना चाहती हैं। काफी देर तक चले घटनाक्रम के बाद महिलाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा और अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग उठाई।

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी और महिलाओं की सुरक्षा एवं न्याय के मुद्दे पर कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रहेगी।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *