नगर निगम ऋषिकेश में मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Share the Post

ऋषिकेश, 2 सितंबर 2026। पृथक उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान 2 सितंबर 1994 को मसूरी गोलीकांड में शहीद हुए वीर आंदोलनकारियों की स्मृति में बुधवार को नगर निगम ऋषिकेश परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय महापौर श्री शम्भू पासवान जी ने शहीद आंदोलनकारियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर महापौर श्री शम्भू पासवान जी ने कहा कि 2 सितंबर 1994 को मसूरी में पृथक उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे निहत्थे आंदोलनकारियों पर हुआ गोलीकांड राज्य आंदोलन के इतिहास का एक अत्यंत दुखद अध्याय है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण के पीछे हमारे वीर आंदोलनकारियों और मातृशक्ति का संघर्ष, त्याग और सर्वोच्च बलिदान रहा है। उनके अदम्य साहस और बलिदान के कारण ही आज उत्तराखंड एक पृथक राज्य के रूप में अस्तित्व में है।

महापौर ने कहा कि राज्य की जनता इन अमर शहीदों के बलिदान को कभी भुला नहीं सकती। शहीदों के सपनों के अनुरूप एक समृद्ध, विकसित, आत्मनिर्भर और जनकल्याणकारी उत्तराखंड का निर्माण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने सभी से राज्य आंदोलन के मूल उद्देश्यों और शहीदों के आदर्शों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती उषा रावत जी ने की तथा मंच संचालन श्री हुकम पोखरियाल जी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर श्री संजय शास्त्री जी, श्री बलबीर सिंह नेगी जी, श्री गम्भीर मेवाड़ जी, श्रीमती कुसुमलता शर्मा जी, श्री रमेश रतूड़ी जी, श्री आशुतोष डंगवाल जी, श्री एच.एन. चंद जी, श्रीमती लक्ष्मी बुड़ाकोटी जी, श्रीमती शीला ध्यानी जी, श्रीमती जयंती नेगी जी, श्रीमती शकुंतला नेगी जी, श्रीमती मंजू गैरोला जी, श्री सावन रमोला जी, श्री विशम्भर दत्त डोभाल जी, श्रीमती सुनीता सकलानी जी, श्रीमती रीना शर्मा जी, श्रीमती सरोजनी थपलियाल जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, उपस्थित रहे।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *