भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने गृहमंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट, सुपुत्र के विवाह का दिया निमंत्रण!

Share the Post

देहरादून/ नई दिल्ली । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने नई दिल्ली में देश के गृहमंत्री आदरणीय श्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने गृहमंत्री जी को अपने सुपुत्र के शुभ विवाह समारोह का स्नेहिल निमंत्रण पत्र सौंपा।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर गृहमंत्री जी का असीम स्नेह, आशीर्वाद एवं आत्मीय मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। गृहमंत्री जी ने श्री महेंद्र भट्ट को बधाई देते हुए भावी वर-वधू के सुखद एवं उज्ज्वल दाम्पत्य जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएं व शुभाशीष प्रदान किया।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *