चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जोशीमठ से बदरीनाथ धाम के बीच उड़ान भर रहा एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।
जिला प्रशासन की टीमें लापता हेलीकॉप्टर की तलाश में जुट गई हैं। वहीं, जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका भी जताई है।
हेलीकॉप्टर में कितने लोग सवार थे और उसके लापता होने की वास्तविक वजह क्या है, इस संबंध में फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। चमोली के जिलाधिकारी ने घटना की पुष्टि की है।
हेलीकॉप्टर की तलाश जारी है। घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
More Stories
उत्तराखंड में मौसम का कहर! पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को किया अलर्ट
महापौर श्री शम्भू पासवान ने त्रिवेणी घाट नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का किया औचक निरीक्षण
आदि कैलाश यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के युवक की मौत, इस साल अब तक तीन श्रद्धालुओं की गई जान