देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरभजन सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और भारतीय क्रिकेट में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरभजन सिंह ने अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी और बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर विश्व क्रिकेट में विशिष्ट पहचान बनाई है। खेल के प्रति उनका समर्पण, अनुशासन और उपलब्धियां युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरभजन सिंह के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।
More Stories
प्रवासी उत्तराखण्डियों के सम्मान में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य रात्रिभोज, नंदा राजजात की प्रस्तुति ने मोहा मन
प्रवासी उत्तराखण्डियों के अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री धामी
अंकिता हत्याकांड के कथित वीआईपी ऑडियो मामले में उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट होगा, कोर्ट ने दिए आदेश