उत्तराखंड कांग्रेस में मधुसूदन सुंदरियाल को गढ़वाल मंडल प्रभारी बनाया गया
सोशल मीडिया विभाग की नई नियुक्तियों में शामिल, कई जिलों के प्रभारी और पदाधिकारी भी घोषित
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग ने नई नियुक्तियां जारी की हैं। इसमें मधुसूदन सुंदरियाल को गढ़वाल मंडल का प्रभारी बनाया गया है। साथ ही अन्य पदाधिकारियों और जिला प्रभारियों की भी सूची जारी की गई है।
प्रदेश कार्यालय राजपुर रोड से जारी पत्र (संख्या यूकेपीसीसी-एसएम/एस/03, दिनांक 23 नवंबर 2026) में बताया गया है कि आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और अभियानों के सफल क्रियान्वयन के लिए ये नियुक्तियां की गई हैं। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सभी प्रभारी और जिलाध्यक्ष जनहित के मुद्दों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाने और जिला सोशल मीडिया संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।
मधुसूदन सुंदरियाल को गढ़वाल मंडल का प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही ओमकार सिंह ढिल्लों को उपाध्यक्ष/संगठन और राजकुमार को उपाध्यक्ष/प्रभारी कुमाऊं मंडल का दायित्व सौंपा गया है। पत्र पर सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के अध्यक्ष अभिनव थापर के हस्ताक्षर हैं।
सुंदरियाल कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। उन्होंने देहरादून महानगर में मजबूत सोशल मीडिया टीम तैयार की थी। इसके बाद उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में महासचिव, पौड़ी लोकसभा प्रभारी और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जैसे पदों पर नियुक्त किया गया था। उनकी कार्यशैली को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर भी उन्हें जिम्मेदारी दी गई थी। अब गढ़वाल मंडल प्रभारी के रूप में उन्हें और बड़ा दायित्व मिला है।
इसके अलावा अल्मोड़ा और कोटद्वार महानगर के संशोधित जिलाध्यक्ष भी घोषित किए गए हैं। साथ ही कई जिलों के प्रभारी और महासचिवों की नियुक्ति की गई है।

More Stories
चम्पावत को ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात
बिंदुखत्ता में सांस्कृतिक सभागार बनेगा, सीएम धामी ने की घोषणा
पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, 3 बच्चों ने बचाई चालक की जान