दुबई से श्री केदारनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं के परिवार की हुई मदद
सोने (Gold) के खोये कंगन (कड़ा) को सकुशल वापस पाकर श्रद्धालुगण हुए अभीभूत
रुद्रप्रयाग पुलिस के जवान की ईमानदारी के कायल होकर अपने गन्तव्य को लौटे श्रद्धालु
श्री केदारनाथ धाम में ड्यूटीरत आरक्षी हरेन्द्र सिंह रावत को सोने का एक कंगन (कड़ा) मिला। इतना कीमती सामान मिलने पर उनके द्वारा खोया पाया केन्द्र से अनाउंसमेन्ट कराया गया।
कुछ देर बाद एक व्यक्ति जिनके द्वारा इस कंगन का उनका होने का दावा करते हुए उस कंगन का जोड़ा दिखाया गया। जिस पर पुलिस कार्मिक ने उसके पास सुरक्षित रखा कंगन इन व्यक्ति को लौटाया गया। इनके द्वारा पुलिस कर्मी हरेन्द्र रावत का परिचय अपने परिवार से करवाया गया।
उनके द्वारा बताया गया कि वे दुबई से सपरिवार केदारनाथ धाम यात्रा पर आये हैं, और उनके परिवार के सदस्य का कंगन न जाने कैसे गिर गया था। उन्होंने पुलिस कार्मिक का धन्यवाद दिया गया कि जिनके द्वारा इस कंगन के सम्बन्ध में समय रहते अनाउंसमेन्ट कर दिया। उन्होंने रुद्रप्रयाग पुलिस के जवान की ईमानदारी की सराहना की तथा सपरिवार बाबा केदार के दर्शन कर अपने गन्तव्य को प्रस्थान किया गया।
More Stories
उत्तराखण्ड को आध्यात्मिक शक्ति के साथ आर्थिक शक्ति का भी बड़ा केंद्र बनाना सरकार का लक्ष्य: मुख्यमंत्री धामी
20 नवंबर को ऋषिकेश में धूमधाम से मनेगी इगास बग्वाल, जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण देंगे प्रस्तुति
SIIDCUL की 400 करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी भूमि के आवंटन पर हाईकोर्ट सख्त, तीन मामलों में मांगा जवाब