शराब तस्करों का दिवाली से पहले निकला दिवाला, ऊधमसिंहनगर पुलिस ने शराब माफियाओं के अरमानों पर फेरा पानी

Share the Post

आरम्भ है प्रचंड आगे आगे देख होता है क्या शराब तस्करों का दिवाली से पहले निकला दिवाला

पुलिस ने शराब माफियाओं के अरमानों पर फेरा पानी

एसएसपी ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा द्वारा सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि कच्ची शराब बनाने वाली जमीन को तस्दीक कर भूस्वामियों के विरुद्ध भी की जाएगी कठोर कार्यवाही।

एसएसपी ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार ऊधमसिंहनगर पुलिस ने लाखों लीटर लहन किया नष्ट तथा हजारों लीटर कच्ची शराब बरामद।

अवैध कच्ची शराब के ठिकानों की ड्रोन कैमरे की मदद से की जा रही है निगरानी।

ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा संपूर्ण जनपद में कई अवैध शराब की भट्ठियां तोड़ी गई।

आदतन अभ्यस्त शराब माफियाओं के विरुद्ध होगी सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही।

एसएसपी महोदय ने सख्त लहजे में बताया है कि शराब तस्कर यदि नदी नालों के किनारे बिहड़ क्षेत्र , जंगल में दलदली क्षेत्र, डैम ( समंदर) के किनारे कही पर भी लाहन लगाओगे तो कानून के हाथ तुम तक जरूर पहुंच जाएंगे

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में नशे के विरुद्ध और अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी और रोकथाम हेतु संपूर्ण जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों द्वारा अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध रुप से लगाई गई कई भट्ठियों को तोड़कर लाखों लीटर लाहन (कच्ची शराब बनाने का सामान) नष्ट किया तथा हजारों लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

गौरतलब है कि ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा दिनांक सितंबर माह के प्रथम सप्ताह से अब तक एसएसपी महोदय के निर्देशन में जनपद में अब तक आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 149 लोगों के विरुद्ध 144 मुकदमे पंजीकृत किए जा चुके है, जिसमें 5245 लीटर कच्ची शराब और भरी मात्रा में अंग्रेजी शराब के आंतरिक डेढ़ लाख लीटर के आसपास लहन नष्ट किया जा चुका है , जिससे सीधे तौर पर शराब माफियाओं की अर्थव्यवस्था पर चोट पहुंची है ।।
एसएसपी महोदय ने साफ शब्दों में कहा है कि इस प्रकार की कार्यवाही जनपद में बदस्तूर जारी रहेगी।

ऊधम सिंह नगर पुलिस की नशा / नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *