रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा अधिवक्ता दिवस का आयोजन कॉपर रेस्टोरेंट चोरपानी में आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट पूरन चंद्र पाण्डे एवं संचालन महासचिव गौरव गोला द्वारा किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ आर्किटेक्ट एमएस नेगी ओर विशिष्ठ अतिथि सीए गौरव हरबोला रहे।
जिसमें अधिवक्ताओं को एक स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में आगामी बार काउंसिल के चुनाव पर भी चर्चा की गई ओर जो अधिवक्ताओ के हित में कम करेगा टैक्स बार उसी को प्रोत्साहित करेगी केवल नाम से वोट नहीं डाला जाएगा अधिवक्ता वेलफेयर के लिए जो व्यक्ति काम करेगा उसी को प्राथमिकता में रखा जाएगा।
अध्यक्ष पूरन पांडे ने अधिवक्ता दिवस के इस विशेष अवसर पर कहा कि हम सभी को अपनी इस गरिमामयी भूमिका पर गर्व है। समाज में न्याय और सत्य के प्रहरी होने का जो दायित्व हमने उठाया है, वह अनमोल है। अपने ज्ञान, कौशल और भाषा शक्ति के माध्यम से न्यायालय में अन्याय के खिलाफ खड़े होकर, न्याय और समाज हित में योगदान देने वाले सभी अधिवक्ताओं को धन्यवाद है आपकी यह निष्ठा और सेवा मां भारती के प्रति आपका अमूल्य समर्पण है।
आप सभी का योगदान समाज के लिए अतुलनीय है। बार कि बैठक में अधिवक्ता फिरोज अंसारी, प्रबल बंसल, मनोज अग्रवाल, जीशान मालिक, लइक अहमद, भोपाल रावत, राकेश कुमार राही, मनोज बिष्ट सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
More Stories
लखनऊ में उत्तराखण्ड महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, प्रवासी उत्तराखण्डियों से संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का किया आह्वान
एमडीडीए की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, आमबाग में निर्माण सील
श्रीनगर क्षेत्र को विकास की सौगात: 2.89 करोड़ की लागत से बने कपरोली इंटर कॉलेज भवन का लोकार्पण, तीन कचरा वाहन रवाना