मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चमोली जिले के नंदानगर में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा*
* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।
* मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों से सीधे भेंट कर उनका हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
* उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ी है और सभी आवश्यक संसाधन प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
* राहत शिविरों का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ने भोजन, चिकित्सा, स्वच्छता, पेयजल और अस्थायी आवास की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
* जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए कि प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
* मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजीवन को जल्द से जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं और भविष्य में आपदाओं से निपटने के लिए स्थायी समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा।
More Stories
लखनऊ में उत्तराखण्ड महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, प्रवासी उत्तराखण्डियों से संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का किया आह्वान
एमडीडीए की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, आमबाग में निर्माण सील
श्रीनगर क्षेत्र को विकास की सौगात: 2.89 करोड़ की लागत से बने कपरोली इंटर कॉलेज भवन का लोकार्पण, तीन कचरा वाहन रवाना