मुजफ्फरनगर। कोतवाली बुढ़ाना पुलिस मुठभेड़ में गैंगरेप व हत्या के आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसी के साथ कोतवाली प्रभारी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट आनंद देव मिश्रा की हाफ सेंचुरी पूरी हो गई है। मेरठ करनाल हाईवे के पास पुलिस मुठभेड़ में दीपक निवासी गांव मंढियाई थाना सरधना जिला मेरठ दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, खोखा और मृतक लड़की का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। घायल दीपक का एक साथी शुभम भी 24 घंटे पूर्व मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था, जबकि जीजा आशीष को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर पीड़िता के शव के जले अवशेष सरधना के जंगल से बरामद किए गए थे। शुभम और दीपक ने मृतका के जीजा आशीष के संग मिलकर उसकी हत्या की वारदात को गैंगरेप के बाद अंजाम दिया था।
More Stories
यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में लगी भीषण आग, 40 यात्रियों की बची जान; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को मौत की सजा, फैसला सुनते ही कोर्ट में रो पड़े दोनों