November 16, 2026

फेसबुक पर दोस्ती, होटल में मुलाकात और फिर शादी का झांसा देकर दुराचार!

Share the Post

बिलासपुर (आरएनएस)।  फेसबुक पर दोस्ती, होटल में मुलाकात और फिर शादी का झांसा देकर दुराचार! कुछ ऐसे ही संगीन आरोप मंडी जिले के एक युवक पर तलाकशुदा महिला ने लगाए हैं। महिला ने पुलिस थाना हमीरपुर में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला महिला थाना बिलासपुर को स्थानांतरित किया गया है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी दोस्ती फेसबुक पर मंडी जिले के खनोट गांव के मनीष नामक युवक से हुई थी। 4 साल की जान-पहचान के दौरान दोनों में फोन पर बातचीत होती रही। इसी बीच युवक ने उसे मिलने के लिए घुमारवीं के एक होटल में बुलाया, जहां उसने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।
इसके बाद युवक ने उसके साथ शिमला, सोलन और हमीरपुर में भी जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन जब शादी की बात आई तो आरोपी ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया और इंकार कर दिया। उधर, पुलिस प्रवक्ता डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि महिला पुलिस थाना बिलासपुर में युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच जारी है।


Share the Post

You may have missed