विकासनगर क्षेत्र में आठ घंटे गुल रही बिजली

Share the Post

HamariChoupal,15,02,2025

विकासनगर(आरएनएस)।  विकासनगर में शनिवार को ऊर्जा निगम की ओर से आइसोलेटर का कार्य किया गया। इसके चलते पूरे विकासनगर में सुबह नौ बजे से पांच बजे तक आठ घंटे बिजली गुल रही। इससे ठंड के मौसम में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने के कारण लोगों को पेयजल किल्लत से भी जूझना पड़ा। दरअसल,शनिवार को विकासनगर में ऊर्जा निगम की ओर से आइसोलेटर का कार्य किया। इसके कारण टाउन फीडर, एनफील्ड फीडर, नगर पालिका फीडर, भीमावाला फीडर, बरोटीवाला, कटापत्थर और डाकपत्थर फीडर में विद्युत आपूर्ति बंद रही। इसके चलते मेन बाजार विकासनगर, पहाड़ी गली चौक, मंडी चौक, एनफील्ड लाइन, बुलाकीवाला, पश्चिमीवाला, बाबूगढ़़, अजीतनगर, शिवकॉलोनी, भीमावाला, बरोटीवाला, लक्ष्मीपुर, मलूकावाला, गोकुलवाला, लालढांग, अंबाड़ी, डाकपत्थर, बाडवाला, राजावाला, कटापत्थर, रसूलपुर, लाइन जीवनगढ़, मेहूंवाला, तेलपुर सहित तमाम क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप रही। शनिवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। इसलिए बिजली न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकांश ट्यूबवेल बिजली पर ही निर्भर हैं। इसलिए कई क्षेत्रों में लोगों को पेयजल की किल्लत से भी जूझना पड़ा। उधर, अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने की सूचना लोगों को पहले ही दे दी थी। लोगों से वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की गई थी। शाम पांच बजे सभी फीडरों में विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *