देहरादून(आरएनएस)। दून-मसूरी मार्ग पर चूनाखाल के पास शुक्रवार दोपहर अनियंत्रित कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार पलटकर नीचे दूसरी सड़क पर गिर गई। हादसे में कार चला रहे जौनपुर निवासी 42 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि दोपहर लगभग डेढ़ बजे चूनाखाल के पास कार दुर्घटना की सूचना मिली। बताया गया कि देहरादून की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर नीचे दूसरी सड़क पर गिर गई। कार चला रहे शख्स टिहरी गढ़वाल के जौनपुर विकासखंड के थान भवन निवासी नीरज सिंह पुत्र किशोरी लाल को मौके से सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर संतोष कुंवर ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
More Stories
उत्तराखण्ड को आध्यात्मिक शक्ति के साथ आर्थिक शक्ति का भी बड़ा केंद्र बनाना सरकार का लक्ष्य: मुख्यमंत्री धामी
SIIDCUL की 400 करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी भूमि के आवंटन पर हाईकोर्ट सख्त, तीन मामलों में मांगा जवाब
युवा कौशल महोत्सव-2026 में मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिभावान युवाओं को किया सम्मानित, 35 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र