October 4, 2026

देवप्रयाग में मंत्री अग्रवाल के खिलाफ प्रदर्शन  

Share the Post

नई टिहरी(आरएनएस)।  उत्तराखण्ड क्रांति दल का कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ रविवार को भी प्रदर्शन हुआ। आक्रोशित उक्रांद कार्यकर्ताओं ने टिहरी देवप्रयाग मार्ग स्थित जामणीखाल में प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन किया और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के खिलाफ नारेबाजी की। केंद्रीय संगठन मंत्री डीडी पंत की अगुवाई में जामनीखाल बाजार में नारेबाजी करते जुलूस निकाला गया। उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर पहाड़ी समाज की भावनाओं का अपमान करने का आरोप लगाते कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर कार्यवाही के बजाय भाजपा ने उन्हें केंद्रीय वित्तीय समिति में स्थान दिया है। मगर उक्रांद इस आंदोलन को कैबिनेट मंत्री अग्रवाल को हटाये जाने तक जारी रखेगी। प्रदर्शन में केंद्रीय संगठन मंत्री विपिन रावत, शशि बंगवाल, विमला बहुगुणा, महाजन पंवार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल थे।


Share the Post