देहरादून(आरएनएस)।आरएसएस मुख्यालय से लौटते समय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ीकैंट देहरादून में काफिला रुकवाया। इस दौरान मुख्यमंत्री, गढ़ीकैंट परिसर की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के बीच पहुंचे, उन्होंने सेना के जवानों को होली की शुभकामनाएं देते हुए रंग लगाया और मिठाई खिलाकर उनके योगदान को सराहा। मुख्यमंत्री ने कहा देशसेवा में लगा हर जवान उनके परिवार का सदस्य है।
मुख्यमंत्री को अपने बीच देख, सभी सैनिक बेहद खुश नजर आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने परिजनों से दूर रहकर सेना के जवान देश की सेवा में समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा सैनिकों के योगदान से हम सभी देशवासी किसी भी त्यौहार को मना पाते हैं। उन्होंने कहा हम सभी को होली का आनंद लेने का अवसर मिल रहा है, और इसका श्रेय हमारी सेना के जवानों को जाता है।
More Stories
देहरादून: प्रेमनगर में ब्लाइंड मर्डर का 12 घंटे में खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या
अग्रवाल धर्मशाला में साप्ताहिक महाआरती, सैकड़ों श्रद्धालु शामिल 18 अक्टूबर को जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म में महाराजा अग्रसेन जयंती और नवरात्र उत्सव
उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती रैली 5 अक्टूबर से, 23 अक्टूबर तक चलेगी प्रक्रिया