सत्यापन अभियान में 70 हजार का काटा चालान

Share the Post

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर जनपद में वृहद सत्यापन अभियान चलाया गया। एसएसपी ने सभी थानों को संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अल्मोड़ा पुलिस ने ग्रामीण, कस्बाई और नगरीय क्षेत्रों में पुलिस टोलियां गठित कर सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान बिना सत्यापन के रह रहे किरायेदारों और मजदूरों पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने करीब 1000 लोगों की जांच की, जिनमें से लगभग 100 का सत्यापन किया गया। अभियान के तहत बिना सत्यापन के किरायेदार या मजदूर रखने पर सात मकान मालिकों और ठेकेदारों पर 83 उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 70,000 रुपये का चालान काटा गया। वहीं, बिना सत्यापन के रह रहे और फेरी लगाने वाले 55 बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध 81 उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि कोई भी मकान मालिक या ठेकेदार बिना सत्यापन के किसी को न रखे, अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *