रुड़की : प्रतिबंधित मांस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Share the Post

रुड़की(आरएनएस)। पुलिस ने अवैध कटान की सूचना पर सुल्तानपुर नगर पंचायत के एक घर में रविवार को छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने करीब 90 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हे कोर्ट में पेश कर दिया। सुबह सुल्तानपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सुल्तानपुर नगर पंचायत स्थित एक घर में कुछ लोगों द्वारा अवैध कटान किया जा रहा है। सूचना पर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह नेगी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्हें एक घर में कुछ लोग संरक्षित पशु काटते मिले। पुलिस को देखकर आरोपी अपनी जान बचाकर भागने लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके दो साथी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से करीब 90 किलो प्रतिबंधित मांस, काटने के उपकरण बरामद किए।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *