November 17, 2026

भतरौजखान डिग्री कालेज के पास महिला के ऊपर पत्थर गिरने से गंभीर घायल महिला का रिषिकेश एम्स मे उपचार के दौरान आज सोमवार को हुई दर्दनाक मौत।

Share the Post

भिकियासैण (अल्मोड़ा)। थाना भतरौजखान के डिग्री कालेज के रोड के ऊपर बिगत शनिवार को जेसीबी से हो रहे निर्माण कार्य के बीच एक महिला के ऊपर पत्थर गिरने से गंभीर चोट से घायल हो गई। आनन फानन मे स्थानीय लोगो ने 108 को फोन किया,लेकिन वह भी समय से नही पहुंच पाई। गंभीर रूप से घायल महिला को बाजार के स्थानीय व्यक्ति ने साहस का परिचय देकर राजकीय अस्पताल भतरौजखान पहुंचाया,जहा चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार कर काशीपुर निजी अस्पताल भेजा। विगत रविवार को गंभीर महिला की हालत देख तुरंत परिजनो ने रिषिकेश एम्स ले गये। आज सोमवार को सुबह गंभीर घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम देवरापानी- भतरौजखान निवासी अनिता देवी पत्नी चन्दन प्रकाश उम्र-35 वर्ष शनिवार सुबह किसी काम से भिकियासैंण आई थी,लगभग 11 बजे काम निपटा कर वापस अपने घर भतरौजखान किसी परिचित की मोटर साइकिल मे जा रही थी,कि अचानक भतरौंजखान डिग्री कॉलेज के ऊपर निर्माण कार्य से गिरे पत्थर से गंभीर चोट से घायल हो गई।
उक्त दर्दनाक खबर से परिजन काफी आहत है। मृतका के तीन छोटे-छोटे बच्चे है। दर्दनाक मौत से घर मे कोहराम मचा है।
यह भी मालूम हुआ है,कि हादसे मे डिग्री कालेज के किसी स्टाफ ने अपने वाहन से अस्पताल ले जाने की मानवता नही दिखाई,जो शर्मशार है।


Share the Post