प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से होंगी शुरू, परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया निर्णय
रामनगर-प्रदेश में इस वर्ष हाई स्कूल तथा इण्टर की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से आरम्भ होकर 11 मार्च को समाप्त होंगी। हाई स्कूल तथा इण्टर की बोर्ड परीक्षाएं एक ही दिन 21 फरवरी से शुरू होकर एक ही दिन 11 मार्च को समाप्त होंगी। बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर शनिवार को उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद के मुख्यालय स्थित सभागार में परिषद के सभापति एसबी जोशी की अध्यक्षता में वर्ष 2025 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित किए जाने के लिए परीक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में परीक्षा समिति द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की सैद्धान्तिक परीक्षाएं दिनांक 21 फरवरी, 2025 से आरम्भ होकर 11 मार्च, 2025 को समाप्त होंगी। हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट 2025 की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दिनांक 16 जनवरी, 2025 से 15 फरवरी, 2025 के मध्य सम्पादित की जायेगी। बैठक में परिषद के सभापति डॉ. एसबी जोशी, सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी, परीक्षा समिति के सदस्य अजय शंकर कौशिक एवं रजनी नेगी उपस्थित रहे।
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
*हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम*
21 फरवरी शुक्रवार प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक हिन्दुस्तानी संगीत (मैलोडिक वादन), टंकण (अंग्रेजी या हिंदी)
22 फरवरी शनिवार प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक हिंदी
24 फरवरी सोमवार प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक विज्ञान
25 फरवरी मंगलवार प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक उर्दू
27 फरवरी गुरुवार प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक हिन्दुस्तानी संगीत (गायन), हिन्दुस्तानी संगीत (पर्कसन वादन)
28 फरवरी शुक्रवार प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक गृह विज्ञान (केवल बालिकाओं के लिए, और बालकों तथा उन बालिकाओं के लिए जिन्होंने इसे अनिवार्य विषय के रूप में नहीं लिया है)
1 मार्च शनिवार प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक संस्कृत
3 मार्च सोमवार प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक अंग्रेजी
5 मार्च बुधवार प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक सामाजिक विज्ञान
6 मार्च गुरुवार प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक पंजाबी, बंगाली
7 मार्च शुक्रवार प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक गणित
8 मार्च शनिवार प्रात: 10 बजे से 12:30 बजे तक सूचना प्रौद्योगिकी, प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक रंजन कला
10 मार्च सोमवार प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक व्यापारिक तत्व, बहीखाता एवं लेखाशास्त्र कृषि
11 मार्च मंगलवार प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक आईटीएस, ऑटोमोटिव, रिटेल एंड हॉस्पिटैलिटी, ब्यूटी एंड वैलनेस, एग्रीकल्चर, इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर, मल्टीस्किलिंग, प्लंबर
*इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम*
21 फरवरी शुक्रवार प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक हिंदी, कृषि हिंदी (केवल कृषि भाग || के लिए)
22 फरवरी शनिवार प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक हिन्दुस्तानी संगीत (गायन), हिन्दुस्तानी संगीत (मैलोडिक वादन), हिन्दुस्तानी संगीत (पर्कसन वादन)
24 फरवरी सोमवार प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक सैन्य विज्ञान, शिक्षा शास्त्र
25 फरवरी मंगलवार प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक भूगोल, लेखाशास्त्र
27 फरवरी गुरुवार प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक इतिहास, जीव विजयन, व्यवसायिक अध्ययन
28 फरवरी शुक्रवार प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक समाजशास्त्र, गणित
1 मार्च शनिवार प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक राजनीति विज्ञान, कृषि वनस्पति विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र (कृषि भाग | के लिए), कृषि अर्थशास्त्र सप्तम प्रश्न पत्र (कृषि भाग || के लिए)
3 मार्च सोमवार प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक ड्राइंग एंड पेंटिंग
4 मार्च मंगलवार प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक मनोविज्ञान, भौतिक विज्ञान, कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान तृतीय प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग | के लिए), कृषि जंतु विज्ञान अष्टम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग || के लिए)
5 मार्च बुधवार प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक गृह विज्ञान
6 मार्च गुरुवार प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक अंग्रेजी, कृषि अभियंत्रण चतुर्थ प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग | के लिए), कृषि पशुपालन तथा चिकित्सा विभाग नवम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग || के लिए)
7 मार्च शुक्रवार प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक संस्कृत, पंजाबी
8 मार्च शनिवार प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक रसायन विज्ञान
10 मार्च सोमवार प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक अर्थशास्त्र, कृषि गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी पंचम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग | के लिए), कृषि रसायन विज्ञान दशम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग || के लिए)
11 मार्च मंगलवार प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक आईटीएस, ऑटोमोटिव, रिटेल, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, ब्यूटी एंड वैलनेस, एग्रीकल्चर, इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर, प्लंबर तथा प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक उर्दू, कंप्यूटर विज्ञान
