खटीमा,09अप्रैल 2025(हमारी चौपाल ) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने पूज्य पिताश्री स्वर्गीय शेर सिंह धामी जी की पंचम पुण्यतिथि पर खटीमा में श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने उनके सैनिक जीवन और मातृभूमि की सेवा में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि—“राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा उनके जीवन के मूलमंत्र थे। उन्होंने न केवल एक सैनिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, बल्कि हमें भी सादगी, सत्य और समर्पण के मूल्य सिखाए।”
उन्होंने आगे कहा कि उनके पिताजी उनके जीवन के मार्गदर्शक, प्रेरणा स्रोत और आदर्श हैं। “उनके विचार, सिद्धांत और संस्कार आज भी मुझे हर निर्णय में दिशा प्रदान करते हैं। उनकी पावन स्मृतियाँ मेरे जीवन की अमूल्य थाती हैं और उनका आशीर्वाद मेरी शक्ति है।”
मुख्यमंत्री ने इस भावुक क्षण को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा किया, जहाँ उन्होंने पिताजी की स्मृतियों और उनके जीवन के मूल्यों को विस्तार से याद किया।
More Stories
लखनऊ में उत्तराखण्ड महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, प्रवासी उत्तराखण्डियों से संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का किया आह्वान
एमडीडीए की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, आमबाग में निर्माण सील
श्रीनगर क्षेत्र को विकास की सौगात: 2.89 करोड़ की लागत से बने कपरोली इंटर कॉलेज भवन का लोकार्पण, तीन कचरा वाहन रवाना