काशीपुर : शादी का झांसा देकर सात साल से यौन शोषण

Share the Post

काशीपुर(आरएनएस)।  युवती ने एक युवक पर सात साल से रिलेशनशिप के नाम पर यौन शोषण करने और बच्चा होने के बाद शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कुंडा थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह वर्ष 2019 से मुरादाबाद रोड स्थित एक हॉस्पिटल में नौकरी करती थी। बैलजूड़ी निवासी नईम नाम का युवक उसके साथ पिछले सात साल से रिलेशनशिप में है। इस दौरान नईम उसके घर पर उसका यौन शोषण करता रहा। जब भी वह नईम से शादी की बात करती, तो वह हर बार अगले साल शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2024 में भी जब उसने शादी के लिए कहा था, तो आरोपी ने पहले बच्चा करने की बात कही। शादी करने के लिए वह इस बात पर भी राजी हो गई। बच्चे की बात को लेकर उसके घरवालों ने उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह किराये पर रहने लगी। बताया कि उसने नईम को सात साल तक नौकरी करके खिलाया और नईम का खर्चा दिया, लेकिन बच्चा होने के बाद भी नईम ने उसे नहीं स्वीकारा और बोलने लगा की यह बच्चा मेरा नहीं है और शादी करने से भी इनकार कर दिया। कुंडा थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *