देहरादून: UKSSSC जारी करेगा समूह ‘ग’ भर्तियों का नया कैलेंडर

Share the Post

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) आज समूह ‘ग’ भर्तियों का नया परीक्षा कैलेंडर जारी करने जा रहा है। आयोग की 5 अक्टूबर को प्रस्तावित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था, जबकि 12 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की गई है।

सूत्रों के अनुसार, आयोग द्वारा नई तिथियों का ऐलान आज शाम तक किया जा सकता है। गौरतलब है कि 21 सितंबर को आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक के आरोप लगने के बाद से ही सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया था।

UKSSSC के अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए नई परीक्षा तिथियां घोषित की जाएंगी, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *