बड़ी खबर : कप्तान प्रमेंद्र सिंह की रडार से नहीं बच पाए आरोपी, गोलीकांड घटना के 24 घंटे के भीतर खुलासा

Share the Post

हरिद्वार लक्सर गोलीकांड में पुलिस ने सफलता पाई : फायरिंग करने वाले आरोपी सनी यादव और विनय को किया गिरफ्तार

एसएसपी हरिद्वार के कुशल नेतृत्व एवं प्रभावी पर्यवेक्षण में लक्सर क्षेत्र में हुई गोलीकांड की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा किया गया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने खानपुर के जंगलों से धर दबोचा।

त्वरित कार्रवाई करते हुए गठित की गई अलग-अलग पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को थाना खानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकंदरपुर के जंगलों से, बिजनौर हाईवे के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पूर्व में काशीपुर में हुई डकैती के मामले में जेल जा चुके हैं।

पैसे मांगने पर विनय त्यागी लगातार सनी यादव को जान से मरवाने की धमकी दे रहा था। जिस पर सन्नी काफी समय से विनय त्यागी की लगातार रेकी कर रहा था। उसे जानकारी मिली कि विनय त्यागी रुड़की जेल में बंद है और दिनांक 24-12-2025 को लक्सर न्यायालय में पेशी पर लाया जाएगा। इसी जानकारी के आधार पर सन्नी ने अपने साथी अजय के साथ मिलकर बदले की नीयत से घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार बरामद किए गए, दोनों अभियुक्तों से पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं उसके संबंध में जानकारी प्राप्त कर विधिक कार्रवाई की जारी है l

*नाम पता आरोपित*
1. सन्नी यादव उर्फ शेरा पुत्र कमल सिंह
निवासी गुलजारपुर, थाना काशीपुर, जनपद उधमसिंह नगर, उम्र 28 वर्ष (मुख्य अभियुक्त)

2. अजय पुत्र कुंवर सैन निवासी खरमासा कॉलोनी, थाना कोतवाली काशीपुर, जनपद उधमसिंह नगर, उम्र 24 वर्ष

*बरामदगी
1. तमंचा 315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस
2. 32 बोर मय 02 जिंदा कारतूस


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *