नैनीताल में BJP के पूर्व पदाधिकारी पर नाबालिग से दुष्कर्म का मुकदमा, गिरफ्तारी

Share the Post

उत्तराखण्ड के नैनीताल में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री को एक किशोरी के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी किशोरी को हरिद्वार ले गया था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामला आठ अक्तूबर का है। एक महिला ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 16 वर्षीय बेटी घर से लापता है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि किशोरी को देव सिंह बगड़वाल भगा ले गया है। जो नैनीताल में भाजयुमो का जिला महामंत्री रह चुका है।

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपी को हरिद्वार में पकड़ा। साथ ही किशोरी को भी बरामद किया। मामले में जांच कर रही एसआई आशा बिष्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मल्लीताल निवासी देव सिंह बगड़वाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *