वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा जनपद में अवैध शराब का निर्माण और बिक्री करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान एवं प्रभारी निरीक्षक महोदय के निर्देशन में प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 26/10/2024 को अवैध कच्ची शराब की कसीदगी / बिक्री करने वाले शराब तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए चौकी कुंडेश्वरी कोतवाली काशीपुर पुलिस द्वारा गत्ता फैक्ट्री के गोदाम के पास करीब 100 मीटर धान के खेत के किनारे रम्पुरा इलाका चौकी कुण्डेश्वरी थाना काशीपुर को एक नीले रंग की जरिकैन में 20 लीटर अवैध शराब एवं शराब बनाने के उपकरणों 02 ड्रम लोहा, 02 प्लास्टिक के पीले रंग के डिब्बे, 02 पाईप प्लास्टिक रंग नीला, 02 एल्युमिनियम के आयताकार पाईप के साथ अभियुक्त कुलविन्दर सिंह उर्फ करन पुत्र बलविन्दर सिंह नि0 गुरूद्वारे वाली गली रम्पुरा थाना काशीपुर जिला उधमसिंह नगर उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। और अभियुक्त के विरुद्ध थाना काशीपुर पर अंतर्गत धारा 60(2) EX ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1.प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर 2.ssi सतीश शर्मा
3.उप निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट, चौकी प्रभारी कुंडेश्वरी
4.उ0नि0 संतोष कुमार देवरानी
5.हे०का० 223 किशोर कुमार
6 का0 895 दीवान गिरी
7.का0 835 सुनील कुमार