बड़ी खबर-तिलक जोशी की बहाली और युवक की गिरफ्तारी के आंदोलन को विभिन्न कर्मचारी शिक्षक संगठनों ने दिया समर्थन………..

Share the Post

राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर के प्रभारी प्रधानाचार्य तिलक जोशी के निलंबन की कार्यवाही पर राजकीय शिक्षक संघ द्वारा चलाए जाए जा रहे आंदोलन में  और गति पकड़ ली है। आज प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नंदराम आर्य,जिला मंत्री डिगर सिंह पडियार,जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला मंत्री डी एन भट्ट एवं उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष गोला,मिनिस्टीरियल फेडरेशन के बलवंत रावत ने इस आंदोलन के प्रति पूर्ण समर्थन व्यक्त करते हुए तिलक जोशी के निलंबन की प्रक्रिया को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुआ कहा जिस जल्दबाजी में  शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा निलंबन की प्रक्रिया को शुरू किया गया है यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और जल्दबाजी में उठाया गया कदम है ।

विभागीय अधिकारियों द्वारा बिना जांच के और बिना प्रभारी प्रधानाचार्य तिलक जोशी से किसी प्रकार का स्पष्टीकरण लिए बिना यह कार्रवाई कर दी गई है इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर में हुई बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में मांग की की 20 दिसंबर को विद्यालय में आकर शिक्षकों से दुर्व्यवहार करने वाले एवं विद्यार्थियों को धमकाने वाले युवक और उसके साथियों की तत्काल सरकारी काम में बाधा कानून,नियम के तहत गिरफ्तारी की जाए और तिलक जोशी के खिलाफ चल रही कार्यवाही पर रोक लगाई जाए वक्ताओं ने फिर दोहराया कि यदि 72 घंटे यदि संगठन द्वारा दिए गए 72 घंटे के भीतर उपरोक्त कार्रवाई न की गई तो संगठन अग्रिम आंदोलन के लिए स्वतंत्र होगा।

बैठक में संगठन के प्रांतीय नेता नवेंदु मठपाल,ब्लाक अध्यक्ष संजीव कुमार,मंत्री ,अनिल कड़ाकोटी,राजेंद्र प्रसाद देवरानी अजय धसना जीवनचंद पांडे जनार्दन पांडे श्रीमती मीना बिष्ट श्रीमती कमला पाठक श्रीमती भावना बिष्ट श्रीमती ममता बलोदी श्रीमती हेमलता गोस्वामी श्रीमती बसंती आर्य श्रीमती सुषमा चौहान श्री के के सिंह रौतेला श्री महेंद्र कुमार  हिमांशी  श्री राम समुद्र यादव श्री दयानंद शर्मा मौजूद रहे।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *