चमोली में फिर फटा बादल, 5 लोग लापता, कई घर सैलाब में बहे

Share the Post

अनंत आवाज ब्यूरो

चमोली। उत्तराखंड में मानसून का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। उत्तरकाशी के धराली, चमोली जनपद के धराली, देहरादून के बाद एक बार फिर से चमोली नंदानगर घाट क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही हुई है।

चमोली नंदानगर घाट क्षेत्र में बादल फटने से तबाही मच गई है। भारी बारिश और बादल फटने से 5 लोग लापता हो गए, जिनमें 2 का रेस्क्यू कर लिया गया है। बुधवार देर रात चमोली जिले के नंदानगर घाट क्षेत्र में बादल फट गया, जिसने पूरे इलाके में तबाही मचा दी है। आपदा के कारण कई घर, खेत और खलिहान पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, नगर पंचायत नंदानगर के कुंतरी लंगाफली वार्ड में भारी बारिश के साथ आए मलबे ने 6 घरों को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। इस दुखद घटना में 5 लोग लापता हैं, जबकि 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंच गए हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है।

चमोली में बादल फटने के बद से मलबा हटाने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम लगातार जारी है। मेडिकल की टीम को भी मौके पर भेज दिया गया। नंदा नगर घाट क्षेत्र के ही धुर्मा गावं में बादल फटने के बाद 4 से 5 भवन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *