बाबा साहेब की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, समान नागरिक संहिता को बताया ऐतिहासिक कदम

Share the Post

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में श्रद्धासुमन अर्पित किए

बाबा साहेब के योगदान को किया स्मरण

शिक्षा, समानता और स्वाभिमान को बताया प्रेरणास्त्रोत

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता को बताया ऐतिहासिक निर्णय

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को भारतीय संविधान के निर्मात्ता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को भावपूर्वक स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने जीवन भर शिक्षा, समानता और स्वाभिमान की अलख जगाई। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के आदर्श सामाजिक समरसता और न्याय की प्रेरणा देते हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उन्हीं की विचारधारा से प्रेरित होकर उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता को लागू किया गया है, जो सामाजिक समानता और न्याय के सपने को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम हैं


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *