वन बीट अधिकारियों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

Share the Post

विकासनगर(आरएनएस)। वन अधिनियम सेवा नियमावली 2016 को लागू करने, दस वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर वन बीट अधिकारियों को प्रमोशन देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड वन आरक्षी, वन बीट अधिकारी संघ के बैनर तले वन बीट अधिकारियों का कार्यबहिष्कार और धरना-प्रदर्शन छठे दिन भी जारी रहा। संघ ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो भूख हड़ताल के लिए बाध्य होंगे। संघ के अध्यक्ष राहुल चौहान ने कहा कि वन बीट अधिकारियों के कार्य बहिष्कार का मंगलवार को छठा दिन था। लेकिन अभी तक विभाग ने उनकी सुध नहीं ली है। कहा कि लंबे समय से आंदोलन के बाद भी सरकार और विभाग ने वन बीट अधिकारियों की मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती तो सभी वन बीट अधिकारी भूख हड़ताल के लिए बाध्य होंगे। कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान सचिव हाकम सिंह, भीम सिंह, दलवीर सिंह, बहादुर थापा, केसरी चंद, गब्बर सिंह रावत, किरन बिष्ट, करिश्मा आदि मौजूद रहे।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *