शरीर में खून की कमी होने पर पैरों में होती है ये दिक्कत, जानिए हीमोग्लोबिन बढ़ाने का आसान तरीका

Share the Post

हमारा शरीर किसी भी तरह की दिकक्त होने पर अलग-अलग तरीके से संकेत देता है. अंदरूनी तकलीफ होने पर इसके लक्षण कभी चेहरे पर दिखते हैं तो कभी हाथ-पैरों में. शरीर में जब हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है, तो पैरों में इसका असर दिखने लगता है. शरीर में ब्लड की कमी होने पर एनीमिया नाम का रोग हो जाता है. इसके चलते चक्कर आना, थकान, चेहरे का रंग पीला पडऩे जैसी समस्याएं होती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि शरीर में खून की कमी होने पर क्या दिक्कत होती है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
खून की कमी होने पर पैर हमेशा रहते हैं ठंडे
उन्होंने बताया कि अगर आपके पैर हर वक्त ठंडे रहते हैं या फिर पैरों में मोजे या जूते पहनने के बाद भी ठंडापन बना रहता है, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि शरीर में आयरन की कमी हो. आयरन ही हीमोग्लोबिन का निर्माण करता है. इससे ऑक्सीजन को शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने में मदद करता है. इसकी कमी से रक्त संचार प्रभावित होता है. जिसके चलते पैरों में ठंडापन बना रहता है.
शरीर में ब्लड कम होने पर पैरों में होती झुनझनी या सुन्नता
जिन लोगों के शरीर में हीमोग्लोबिन कम होता है तो उनके पैरों में ताकत की कमी हो सकती है. पैरों में बार-बार झुनझनी या सुन्नता हो सकती है. जब शरीर में पर्याप्त मात्रा में खून नहीं होता है, तो नसों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंचती है,जिससे यह समस्या हो सकती है.
शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए क्या करें
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, सरसों खाएं.
सूखे मेवे, काले किशमिश, अंजीर, सूखा आलूबुखारा खा सकते हैं.
अनार और चुकंदर को डाइट में शामिल करें.
गुड़ और तिल का सेवन भी फायदेमंद हो सकता है.


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *