हरिद्वार में पहली बार महाशिवरात्रि के दिन हाईवे पर जाम  

Share the Post

हरिद्वार(आरएनएस)। महाशिवरात्रि पर हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर गंगा स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की भीड़ के चलते लंबा जाम लगा। इसके साथ ही हरिद्वार आने वाले वाहनों के कारण सभी पार्किंगें फुल हो चुकी थी। यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के अलावा थाने और कोतवाली पुलिस भी सड़क पर उतर गई। सबसे अधिक भीड़ शंकराचार्य चौक से लेकर पंतद्वीप तक रही। सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे के बाद तक वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण वाहन रेंग रेंगकर चलते रहे।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *