पुलिस सिस्टम की अहम कड़ी हैं मुख्य आरक्षी: DGP
DGP दीपम सेठ ने मुख्य आरक्षी को पुलिस सिस्टम की एक महत्वपूर्ण कड़ी बताया। उन्होंने पदोन्नत पुलिस कर्मियों को बधाई दी और उनसे भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध की चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों को डिजिटल पुलिसिंग, साइबर क्राइम और आधुनिक जांच तकनीकों में खुद को अपडेट रखना चाहिए।
पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित
प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को DGP द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, बसंतोत्सव के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले और हरिद्वार में गंगनहर में डूब रही युवती को बचाने वाले पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
पदोन्नति प्रशिक्षण में सम्मानित पुलिस कर्मी:
हेड कांस्टेबल दिनेश प्रसाद पालीवाल – सर्वांग सर्वोत्तम
हेड कांस्टेबल सूर्य प्रताप सिंह रमोला – आंतरिक विषयों में प्रथम
हेड कांस्टेबल हिमांशु भट्ट – बाहरी विषयों में प्रथम
बसंतोत्सव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी:
निरीक्षक जितेंद्र जोशी
उपनिरीक्षक ललित कुमार
उपनिरीक्षक शुभम कुमार
उपनिरीक्षक दीवान सिंह गोसाई
महिला उपनिरीक्षक खगोती गुनियाल
उपनिरीक्षक सुमेर सिंह
उपनिरीक्षक मोहन सिंह नेगी
सहायक उपनिरीक्षक विनोद कुमार
सहायक उपनिरीक्षक विजय प्रताप
सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार
सहायक उपनिरीक्षक सुखदेव
मुख्य आरक्षी प्रीतम सिंह
हेड कांस्टेबल महेश कुमार
आरक्षी मुकेश फर्स्वाण
आरक्षी देवकुश
आरक्षी सूरज
आरक्षी सोम सिंह
कांस्टेबल प्रदीप
गंगनहर में युवती को बचाने वाले पुलिस कर्मी:
सहायक उपनिरीक्षक मनोज शर्मा
हेड कांस्टेबल कृपा राम चौहान
पुलिस कर्मियों से संवाद
DGP ने पुलिस कर्मियों से प्रशिक्षण के दौरान आने वाली समस्याओं और सुधार के सुझावों पर भी चर्चा की। उन्होंने प्रशिक्षण प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए सभी प्रशिक्षुओं से फीडबैक मांगा और आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा पर जोर
अंत में, DGP ने पुलिस कर्मियों से ईमानदारी, अनुशासन और पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को अपने अधीनस्थों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनना चाहिए।
देहरादून पुलिस लाइन में मुख्य आरक्षी पदोन्नति प्रशिक्षण का समापन, DGP ने बढ़ाया उत्साह