सीएम निर्देश पर डीएम ने विशेष आपदा शक्ति प्रयोग कर हरिपुर यमुना घाट का तत्काल कराया निर्माण शुरू,

Share the Post

देहरादून(आरएनएस)।  श्रीकृष्ण यमुना तीर्थ सर्किट का भी होगा भव्य निर्माण, हरिपुर में यमुना जी पर विभिन्न घाटों का निर्माण शुरू, डीएम ने निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं। इस प्राजेक्ट पर वन विभाग सम्बन्धी कई  आपत्तियां थी स्थानीय जनभावनाओं एवं आकाक्षाओं की पूर्ति में अनावश्यक विलम्ब हो रहा था।  जिससे अनावश्यक विलम्ब हो रहा था। संज्ञान में आते ही डीएम ने तत्काल आपदा अधिनियम में वर्णित विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए अगले ही दिन से कार्य शुरू करवा दिया है। उन्होंने कहा कि इस  क्षेत्र में मा0 मुख्यमंत्री जी का विशेष फोकस है, क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रीकृष्ण यमुना तीर्थ सर्किट का भी भव्य निर्माण किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत यमुना जी पर विभिन्न घाटों का निर्माण होगा। इन घाटों के निर्माण के पश्चात हरिद्वार, ऋषिकेश और देवप्रयाग की भांति भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा, जिससे ये पवित्र स्थान एक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में भी विकसित होगा।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *