सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण मे विशेषज्ञ डाक्टरो की नियुक्ति को लेकर बुधवार से क्रमिक अनशन शुरू।

Share the Post

Hamarichoupal,02,04,2025

भिकियासैण। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण मे विशेषज्ञ डाक्टरो की तत्काल नियुक्ति को लेकर नगर पंचायत भिकियासैंण दीपक बिष्ट के नेतृत्व मे क्रमिक अनशन आज बुधवार से शुरू कर दिया है। आज पहले दिन नगर पंचायत अध्यक्ष भिकियासैंण दीपक बिष्ट, वार्ड सदस्य संजय बंगारी,पान सिंह जीना,जगत बिष्ट, कविता मनराल बैठे। आज सुबह से ही क्षेत्र के दर्जनो लोगो ने अपना समर्थन देकर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विशेषज्ञ डाक्टरो की नियुक्ति की मांग की है।नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि जब पीपीपी मोड अस्पताल का 31 मार्च को 3 माह का टेन्डर समाप्त हो गया था,तो सरकार क्यो नही चेती। इसी क्रम मे पूर्व मे ही तहसील दार के माध्यम से ज्ञापन दे दिया गया है,आज शासन प्रशासन की गलत नीति के कारण क्षेत्रीय लोगो को जरूरी स्वास्थ्य जैसे मुद्दो को प्रमुखता से उठाना पड़ रहा है। जब तक यहा विशेषज्ञ डाक्टरो की स्थाई नियुक्ति नही होती तब तक क्षेत्रीय जनता चैन की नींद नही सोयेगी।
उन्होने कहा क्षेत्रीय जनता की रोष की सुगबुगाहट शासन प्रशासन के पास जैसे ही पहुंची तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाली से डाक्टर अजय तिवारी व दूसरी महिला डॉक्टर शिवानी जाला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिनायक से यहा सम्बन्ध कर दिया,जो क्षेत्रीय जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड किया जा रहा है,जो तमाशबीन है।
आज ताजा मामला आया कि एक बिनायक क्षेत्र की बुजुर्ग महिला पहले डोली मे फिर 108 वाहन से भिकियासैंण जैसे तैसे पहुंची,जो ऐसी कुव्यवस्था को शर्मसार करती है।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट, ब्यापार मंडल अध्यक्ष महिपाल बिष्ट, वार्ड सदस्य संजय बंगारी, वार्ड सदस्य भावेश बिष्ट, आनन्द नाथ, एडवोकेट राकेश बिष्ट, विरेन्द्र रावत,गोपाल सिंह, राजेन्द्र रावत, भारत भूषण, चन्द्रेश आर्या, संजय गड़ाकोटी, पंकज बिष्ट, जगदीश धुधत्याल,मोहन सिंह, चन्दन सिंह, प्रकाश चंद्र सती,श्याम सिंह बिष्ट, ममता बिष्ट, कमला देवी,नीमा बिष्ट, खिमुली देवी, रेवती देवी,चम्पा देवी,कविता मनराल आदि मौजूद रहे।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *