अतिक्रमण पर चला पालिका प्रशासन का डंडा

Share the Post

ऋषिकेश(आरएनएस)। चारधाम यात्रा को लेकर अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका मुनिकीरेती ने गुरुवार को अभियान चलाया। ढालवाला बाईपास मार्ग से अतिक्रमण हटाया गया। करीब एक दर्जन से अधिक अतिक्रमण सामग्री जब्त की गई। अभियान चलने से कई अतिक्रमणकारी स्वयं सामान समेटते नजर आए। गुरुवार को जिलाधिकारी टिहरी के निर्देश पर आगामी चारधाम यात्रा से पहले पुलिस एवं नगर पालिका ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक योगेश पांडे और सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस व पालिका की टीम जेसीबी, ट्रैक्टर के साथ ढालवाला चौकी में एकत्र हुई। यहां बाईपास मार्ग में ढालवाला पुल से टीम ने मुख्य मार्ग में पसरे दुकानों और रेहड़ियों के पसरे अवैध अतिक्रमण को हटाना शुरू किया। अचानक कार्यवाही होता देख अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में वह अपना सामान समेटने लगे। यहां से टीम ने भद्रकाली तिराहे तक मुख्य मार्ग में पसरे अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान टीम ने एक दर्जन से अधिक अतिक्रमण सामग्री को जब्त कर खाराश्रोत स्थित अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में भेजा। अभियान में पुलिस उपनिरीक्षक आशीष शर्मा, प्रदीप रावत, एएसआई आदेश शर्मा, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, सफाई सुपरवाइजर बाबू सिंह, समर सेमवाल, गोविंद जगूड़ी, सौरभ पांडे, ज्योति पसपोला, सुभाष, वीरू कैंतुरा आदि मौजूद थे।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *