देहरादून : रिश्ते में जिसे भाई माना उसने किया दुष्कर्म और ब्लैकमेल

Share the Post

देहरादून । महिला ने रिश्ते में भाई कहे जाने वाले व्यक्ति पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी आरोप में केस दर्ज कराया है। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने करनाल के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर पटेलनगर हरिओम राज चौहान ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर दी। कहा कि शादी के बाद उसकी एक बेटी है। ससुराल पक्ष से अलग दून में अपने मायके में रहती है। यहां अक्सर नितिन वर्मा पुत्र चमन लाल निवासी करनाल, हरियाणा आता था। पीड़िता ने कहा कि वह उसे भाई बोलती थी। नितिन कई बार परेशानी साझा करने पर मदद करता था। पीड़िता के अनुसार फरवरी 2024 में आरोपी ने किसी जरूरी काम का बहाना बनाकर उसे देहरादून के आईएसबीटी स्थित एक होटल में बुलाया। होटल में आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें भी बना लीं। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेलिंग और शारीरिक शोषण जारी रखा। कई बार महिला को हरियाणा बुलाकर भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि ब्लैकमेल कर रहे आरोपी ने अन्य लोगों से अवैध संबंध बनाने का दबाव भी डाला। तब हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने पुलिस को मामला बताया। पीड़िता आरोप है कि नितिन ने उसे काफी रकम भी ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेल और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *