Laksar Firing: एम्स ऋषिकेश में भर्ती कुख्यात विनय त्यागी की उपचार के दौरान मौत, बदमाशों ने मारी थी गोली

Share the Post

कुख्यात बदमाश विनय त्यागी की धोखाधड़ी के एक मामले में लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी थी। उसे लक्सर कोर्ट लाया जा रहा था। इसी दौरान दो बदमाशों ने पुलिस के वाहन पर गोलियां चला दी। इस दौरान विनय त्यागी को भी गाेली लगी थी। तब से उसका इलाज ऋषिकेश एम्स में चल रहा था। आज सुबह उनकी मौत हो गई।

एम्स ऋषिकेश में भर्ती कुख्यात विनय त्यागी की उपचार के दौरान आज घटना के तीसरे दिन मौत हो गई। उसका ट्रॉमा सेंटर मे उपचार चल रहा था। पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में पेशी पर जाते समय बदमाशों ने पुलिस के वाहन पर फायरिंग की थी। इस दौरान विनय त्यागी के सीने, हाथ और गले में गोली लगी थी। एम्स के पीआरओ श्रीलॉय मोहंती ने विनय त्यागी की मौत की पुष्टि की है।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *