जिला प्रशासन की सख्ताई पर शिमला बायपास पर सड़क निर्माण शुरू

Share the Post

जनमन की सुरक्षा सर्वोपरि; सड़क खोद छोड़ी तो विधिक एक्शन तय

जिला प्रशासन की सख्ती पर सड़क सुधारीकरण कार्य युद्धस्तर पर शुरू

देहरादून दिनांक 09 फरवरी 2026, (सूवि) शिमला बायपास रोड पर सड़क खुदाई के कारण आमजन को हो रही असुविधा एवं यातायात बाधित होने की शिकायतों पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने तत्काल संज्ञान लिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल
कुमार द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शिमला बायपास मार्ग पर की गई खुदाई उत्तराखंड पावर कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) द्वारा की गई है, जिसके कारण सड़क की सतह क्षतिग्रस्त हो गई है और आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। स्थानीय नागरिकों द्वारा धूल, गड्ढों एवं जाम की समस्या की शिकायत भी की गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड को त्वरित रूप से रोड रेस्टोरेशन (सड़क पुनर्स्थापन) कार्य प्रारंभ करने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में निर्माण खंड द्वारा सड़क पुनर्स्थापन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को चेताया है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की सड़क खुदाई के पश्चात निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से रेस्टोरेशन कार्य पूर्ण किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इससे पूर्व विगत दिवस जिला प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए सड़क खुदाई निर्माण कार्यों की समस्त अनुमतियां निरस्त कर दी गई है। बिना अनुमति के सड़क खुदाई करने सम्बन्धित के विरूद्ध विधिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। जिला प्रशासन द्वारा  नागरिकों की सुविधा सुरक्षा के दृष्टिगत  सार्वजनिक मार्गों की स्थिति पर सत्त निगरानी रखी जा रही है।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *