देहरादून: गुरुद्वारा रेसकोर्स में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस पर विशेष कार्यक्रम

Share the Post

देहरादून के गुरुद्वारा रेसकोर्स में बुधवार को श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें बलिदान दिवस पर श्रद्धा, सम्मान और भक्ति के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर गुरु तेग बहादुर जी के अद्वितीय त्याग, शौर्य और बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने धर्म, मानवता, संस्कृति और देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर संपूर्ण विश्व को यह संदेश दिया कि अत्याचार के सामने कभी झुकना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरुजी का बलिदान आज भी सभी को सत्य, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में गुरु तेग बहादुर साहिब जी की वीरता और बलिदान को नई पीढ़ियों तक पहुँचाने के लिए की जा रही पहलों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने साहिबजादों के बलिदान दिवस को ‘वीर बाल दिवस’ घोषित किया, गुरु ग्रंथ साहिब की स्वरूपों को अफगानिस्तान से सुरक्षित वापस लाने, 1984 के दोषियों को सजा दिलाने, अमृतसर–कोलकाता कॉरिडोर और लंगर सेवा के लिए FCRA मुक्त व्यवस्था जैसे कदम सिख समाज के सम्मान और उत्थान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *